MHD-14 · December 2017 · हिन्दी
IGNOU MHD-14 December 2017 Previous Year Question Paper (हिन्दी)
हिन्दी उपन्यास (प्रेमचंद का विशेष अध्ययन) (Hindi Novel - Special Study of Premchand)
Structured previous year question paper for MHD-14, December 2017 session (Hindi medium).
Questions: 6
Verified: 26 Jul 2026
हिन्दी में स्नातकोत्तर उपाधि (एम.ए. हिन्दी)
सत्रांत परीक्षा
De471 दिसम्बर, 2017
एम.एच.डी.-14 : हिन्दी उपन्यास-1 (प्रेमचंद का विशेष अध्ययन)
समय : 2 घण्टे अधिकतम अंक : 50
नोट: पहला और छठा गत अनिवार्य है / शेष weal Fa ret
ढो अर्नों के उत्त दीजिए /
Q1.निम्नलिखित गद्यांशों में से किन्हीं क्वो की संदर्भ-सहित व्याख्या कीजिए : 2x10=20
(क) यहाँ तुम्हें न सुख मिलेगा, न आदर । हाँ, कुछ दिनों भोग-विलास कर लोगी, पर अन्त में इससे भी हाथ धोना पड़ेगा । सोचो तो, थोड़े दिनों तक इन्द्रियों को सुख देने के लिए तुम अपनी आत्मा और समाज पर कितना बड़ा अन्याय कर रही हो ।
(ख) महोदय ने कहा है कि ताल्लुकेदार अपनी प्रजा का मित्र, गुरु और सहायक है । मैं बड़ी विनय के साथ निवेदन करूँगा कि वह इतना ही नहीं, कुछ और भी है, वह अपनी प्रजा का सेवक भी है । यही उसके अस्तित्व का उद्देश्य और हेतु है अन्यथा संसार में उसकी कोई ज़रूरत न थी, उसके बिना समाज के संगठन में कोई बाधा न पड़ती ।
(ग) यह विचार उन लोगों के लिए हैं जिनके प्रेम वासनाओं से युक्त होते हैं । प्रेम और बासना में उतना ही अंतर है, जितना कंचन और काँच में । प्रेम की सीमा भक्ति से मिलती है, और उनमें केवल मात्रा का भेद है । भक्ति में सम्मान और प्रेम में सेवाभाव का आधिक्य होता है ।
(घ) हाँ, यह वास्तव में यात्रा ही थी - अँधेरे से उजाले की, मिथ्या से सत्य की । मन में सोच रही थी, अब यदि ईश्वर की दया हुई और वह फिर लौटकर घर आए, तो वह इस तरह रहेगी कि थोड़े-से-थोड़े में निर्वाह हो जाए । एक पैसा भी व्यर्थ न ख़र्च करेगी । अपनी मज़दूरी के ऊपर एक कौड़ी भी घर में न आने देगी । आज से उसके नए जीवन का आरंभ होगा ।
Q2.प्रेमचंद के अनुसार साहित्य जीवन की आलोचना” है । इस कसौटी पर उनके कथा-साहित्य का मूल्यांकन कीजिए ।
Q3.'सिवासदन की अन्तर्वस्तु पर विचार कीजिए ।
Q4.“ धभ्रेमाश्रम' ब्रिटिशकालीन ज़मींदारी प्रथा की शोषण-गाथा है ।” इस कथन को सोदाहरण स्पष्ट कीजिए ।
Q5.‘omer में चित्रित असहयोग आन्दोलन का विवेचन कीजिए ।
Q6.निम्नलिखित में से किन्हीं को पर टिप्पणियाँ लिखिए: 96-10
(क) बिट्डलदास
(ख) जाल॑पा का चरित्र
(ग) प्रेमाश्रम'ँ की भाषा
(घ) रंगभूमि' में अंग्रेज