BCOE-144 · June 2025 · हिन्दी
IGNOU BCOE-144 June 2025 Previous Year Question Paper (हिन्दी)
Office Management And Secretarial Practice
Structured previous year question paper for BCOE-144, June 2025 session (Hindi medium).
Max marks: 100 · Questions: 9
Verified: 29 Jul 2026
बी. कॉम. (जनरल) (सी.बी.सी.एस.)
सत्रांत परीक्षा
जून, 2025
बी.सी.ओ.ई.-144 : कार्यालय प्रबंधन और सचिव
अभ्यास
समय :3 घण्टे अधिकतम अंक ; 100
भारिता : 70%
नोट: किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर दीजिए। सभी प्रश्नों के अंक
समान हैं।
Q1.(क) “कार्यालय प्रबंधन में कर्मचारियों के प्रयासों को नियोजित, संगठित, समन्वित और नियंत्रित करना शामिल है, ताकि कार्यालय के उद्देश्यों को प्राप्त किया जा सके ।” इस कथन को स्पष्ट कीजिए । 10
(ख) किसी कार्यालय को सुचारु रूप से चलाने के लिए कार्यालय प्रबंधक द्वारा किए जाने वाले कार्यों का वर्णन कीजिए।
Q2.समिति संगठन क्या है ? समिति की सीमाएँ बताइए। समिति को प्रभावी कैसे बनाया जा सकता है ? (5+7+8)
Q3.(क) इंडेक्सिंग क्या है ? इंडेक्सिंग के विभिन्न प्रकारों पर चर्चा कीजिए । 5+5
(ख) वर्णानुक्रमिक फाइलिंग प्रणाली संख्यात्मक फाइलिंग प्रणाली से किस प्रकार भिन्न है ? वर्णन कीजिए।
Q4...
(क) स्टेशनरी की माँग के विभिन्न चरणों और मुद्दों की व्याख्या कीजिए। 10
(ख) ई-मेल प्रबंधन रणनीतियों की व्याख्या कीजिए जिनका उपयोग मेल के कुशल प्रबंधन के लिए किया जा सकता है।
Q5.(क) “भूमिकाएँ नौकरी की स्थिति का अपेक्षित व्यवहार हैं।” इस कथन के सन्दर्भ में, एक कार्यालय में कार्यालय प्रबंधक द्वारा निभाई जाने वाली विभिन्न भूमिकाओं पर चर्चा कीजिए। 10
(ख) शीर्ष प्रबंधन और अधीनस्थों के संबंध में एक कार्यालय प्रबंधक के क्या कर्तव्य हैं ? स्पष्ट कीजिए।
Q6.(क) ऑनलाइन बैंकिंग के विभिन्न प्रकार कया हैं ? इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के बीच अंतर बताइए। 10
(ख) ऑनलाइन भुगतान प्रक्रिया में शामिल चरणों की व्याख्या कीजिए।
Q7.(क) एक आधुनिक संगठन के सचिव के कर्तव्यों की प्रकृति का वर्णन कीजिए और उस संदर्भ में सचिवीय कार्य के महत्व पर प्रकाश डालिए। 10
(ख) सरकारी विभाग के सचिव के रूप में नियुक्त होने के लिए कौन योग्य है ? किसी सरकारी विभाग के सचिव के प्रशासनिक और कार्यकारी कार्यों का संक्षेप में वर्णन कीजिए।
Q8.निम्नलिखित में से किन्हीं चार पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिए : 4x5=20
(क) घर से कार्य (जाप)
(ख) वेब-कॉन्फ्रेंसिंग
(घ) कार्यालय मशीन के प्रकार (ड) डिजिटल प्रकाशन प्लेटफॉर्म
Q9.निम्नलिखित में से किन्हीं चार में अंतर बताइए :. 45520
(क) लाइन संगठन और कार्यात्मक संगठन
(ख) बचत खाता और चालू खाता
(ग) नियमित सचिव और कार्यकारी सचिव
(घ) आंतरिक मेल और बाहरी मेल (J) फाइल और ई-फाइल