BESC-133 · December 2025 · हिन्दी
IGNOU BESC-133 December 2025 Previous Year Question Paper (हिन्दी)
CURRICULUM, TEACHING-LEARNING AND ASSESSMENT
Structured previous year question paper for BESC-133, December 2025 session (Hindi medium).
Max marks: 100 · Questions: 15 · Sections: 3
Verified: 10 Aug 2026
कला स्नातक (सामान्य) शिक्षा
सत्रांत परीक्षा
दिसम्बर, 2025
बी.ई.एम.सी.-133 : पाठ्यचर्या, शिक्षण-अधिगम एवं
आकलन
समय : 3 घण्टे अधिकतम अंक : 100
नोट: सभी खण्ड अनिवार्य हैं। प्रत्येक खण्ड में दिये गये
निर्देशानुसार प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
खण्ड-अ
नोट :-- निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर ( प्रत्येक
लगभग 500 शब्दों में) दीजिए।
Q1.समसमूहों (पीयर्स) द्वारा समूह कार्य के आकलन के लिए वेब पी. ए. (४७७ 7५) का प्रयोग किस प्रकार किया जाता है, परिचर्चा कीजिए और वेब पी.ए. के लाभों पर भी प्रकाश डालिए।
Q2.विविध प्रकार की पाठ्यचर्या और शिक्षा में इसके कार्यक्षेत्र का वर्णन कीजिए।
Q3.कक्षाकक्ष में प्रयोग किये जाने वाले विविध प्रकार के अप्रक्षेपी दृश्य शिक्षण-अधिगम संसाधनों का उदाहरणों की सहायता से वर्णन कीजिए।
Q4.कक्षाकक्ष में विविधताओं को संबोधित करने के लिए प्रयोग की जाने वाली विविध रणनीतियों की परिचर्चा कीजिए।
खण्ड-ब
नोट :-- निम्नलिखित में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर (प्रत्येक
लगभग 250 शब्दों में) दीजिए।
Q5.कक्षाकक्ष प्रबंधन के आधिकारिक और सहयोगी उपागम (अथॉरिटेटिव एण्ड कोलैबोरेटिव एप्रोच) में अंतर स्पष्ट कीजिए।
Q6.आकलन प्रयोजन के लिए ई-पोर्टफोलियो और ई-रुब्रिक्स के प्रयोग किस प्रकार किये जाते हैं ?
Q7.विधि, माध्यम और विषय-वस्तु के मध्य गतिशील अन्तःक्रिया की परिचर्चा कीजिए।
Q8.उन विविध तरीकों/विधियों का वर्णन कीजिए जिनके द्वारा बच्चे सीखते हैं।
Q9.पाठ्यचर्या और शिक्षण विधि/शिक्षाशास्त्र (पेडागॉजी) के बीच संबंध की व्याख्या कीजिए।
Q10.पाठ्यचर्या नियोजन के विविध उपागमों का वर्णन कीजिए।
Q11.उदाहरणों की सहायता से संज्ञानात्मक और असंज्ञानात्मक क्षमताओं में अंतर स्पष्ट कीजिए।
खण्ड-स
नोट :-- निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर ( प्रत्येक
लगभग 125 शब्दों में) दीजिए।
Q12.समूह कार्य में व्यक्तियों के आलकन करने के लिए समसमूह आकलन किस प्रकार सहायता करता है ?
Q13.अधिगम उद्देश्यों, अधिगम अनुभवों और मूल्यांकन के मध्य संबंध आकार में त्रिकोणीय/त्रिपक्षीय क्यों है ?
Q14.शिक्षण, निर्देशन और प्रशिक्षण के सम्प्रत्यय स्वयं में किस प्रकार भिन्न हैं ?
Q15.ए.एल.ए.सी.टी. प्रतिमान (मॉडल) के विविध सोपानों की व्याख्या कीजिए ।