BHDC-104 · December 2023 · हिन्दी
IGNOU BHDC-104 December 2023 Previous Year Question Paper (हिन्दी)
BHDC-104
Structured previous year question paper for BHDC-104, December 2023 session (Hindi medium).
Questions: 9
Verified: 10 Aug 2026
मुद्रित पृष्ठों की संख्या : 4 BHDC-104
सत्रांत परीक्षा
दिसम्बर, 2023
बी.एच.डी.सी.-104 : आधुनिक हिन्दी कविता ( छायावाद
तक )
समय : 3 घण्टे अधिकतम अंक : 100
नोट : कुल पाँच प्रश्नों के उत्तर दीजिए। पहला प्रश्न
अनिवार्य है।
Q1.निम्नलिखित काव्यांशों में से किन्हीं तीन की संदर्भ सहित व्याख्या कीजिए : 12x3=36
(क) नैना वह छवि नाहिन भूलै। दया भरी चहूँ दिसि की चितवनि नैन कमल दल फूले। वह आवनि वह हंसनि छबीली वह मुस्कानि चित चोरै। वह बतरानि मुरलि हरि की वह देखन चहूँ कोरे। वह धीरी गति कमल फिरावन कर ले गायन पाछे। वह बीरी मुख वेनु बजावति पीत पिछोरी काछे। पर बस भए फिरत है नैना एक छन टरत न टारे। “हरीचंद' ऐसी छवि निरखत तन मन धन सब हारे।
(ख)गए, लौट भी वे आयेंगे, कुछ अपूर्व अनुपम लायेंगे, रोते प्राण उन्हें पायेंगे, पर क्या गाते-गाते ? सखि वे मुझसे कहकर जाते।
(ग) बीती विभावरी जाग री अम्बर पनघट में डुबो रही- तारा-घट ऊषा नागरी। खग-कूुल कुल-कुल सा बोल रहा, किसलय का अंचल डोल रहा, लो यह लतिका भी भर लाई- मधु मुकुल नवल रस गागरी।
(घ) देखते देखा मुझे तो एक बार उस भवन की ओर देखा, छिननतार, देखकर कोई नहीं देखा मुझे उस दृष्टि से जो मार खा रोई नहीं। और हैं जो लौटते, दे शूल को संकल्प सारे, दुखब्रती निर्माण उन्मद, वह अमरता नापते पद, बाँध देंगे अंक-संसृति से तिमिर में स्वर्ण बेला।
Q2.भारतेन्दु के काव्य की प्राचीन प्रवृत्तियों को रेखांकित कीजिए।
Q3.द्विवेदी युगीन साहित्यिक प्रवृत्तियों की संक्षिप्त चर्चा कीजिए।
Q4.मैथिलीशरण गुप्त की कविता में अभिव्यक्त नारी सम्मान की भावना को स्पष्ट कीजिए।
Q5.छायावाद के महत्व को निरूपित कीजिए॥
Q6.एक कवि के रूप में जयशंकर प्रसाद का मूल्यांकन कीजिए।
Q7.निराला की काव्य-संवेदना की व्यापकता को रेखांकित कीजिए।
Q8.महादेवी वर्मा के काव्य का वैशिष्ट्य प्रतिपादित कीजिए।
Q9.निम्नलिखित में से किन्हीं दो पर टिप्पणियाँ लिखिए :
(क) सुमित्रानंदन पंत का प्रकृति-चित्रण
(ख) रामनरेश त्रिपाठी का व्यक्तित्व-कृतित्व
(ग) प्रिय प्रवास
(घ) भारतीय नवजागरण