MHD-15 · December 2014 · हिन्दी

IGNOU MHD-15 December 2014 Previous Year Question Paper (हिन्दी)

हिन्दी उपन्यास-2 (Hindi Novel-2)

Structured previous year question paper for MHD-15, December 2014 session (Hindi medium).

Questions: 6

Verified: 26 Jul 2026

हिन्दी में स्नातकोत्तर उपाधि (एम.ए. हिन्दी)

सत्रांत परीक्षा

दिसम्बर, 2014

एम.एच.डी.-15 : हिन्दी उपन्यास-2

समय : 2 घण्टे अधिकतम अंक : 50

नोट: ग्रथम प्र अनिवार्य है / शेष उ्नों में से किन्हीं तीन के उत्तर

दीजिए /

Q1.निम्नलिखित गद्यांशों में से किन्हीं क्षो की संदर्भ एवं प्रसंग सहित व्याख्या कीजिए : 2x10=20

(क) उन्होंने देखा कि प्रजातंत्र उनके तख़्त के पास जमीन पर पंजों के बल बैठा है | उसने हाथ जोड़ रखे हैं । उसकी शक्ल हलवाहों-जैसी और अंग्रेज़ी तो अंग्रेज़ी, वह शुद्ध हिन्दी भी नहीं बोल पा रहा है । फिर भी वह गिड़गिड़ा रहा है और वैद्य जी उसका गिड़गिड़ाना सुन रहे हैं । वैद्य जी उसे बार-बार तख़्त पर बैठने के लिए कहते हैं और समझाते हैं कि तुम ग़रीब हो तो क्या हुआ, हो तो हमारे रिश्तेदार ही, पर प्रजातंत्र बार-बार हुजूर और सरकार कहकर पुकारता है ।

(ख) लेकिन हम सब परम्पराओं, सामाजिक परिस्थितियों, झूठे बन्धनों में इस तरह कसे हुए हैं कि उसे सामाजिक स्तर ग्रहण नहीं करा पाते और बाद में अपनी कायरता और विवशताओं पर सुनहरा पानी फेर कर उसे चमकाने की कोशिश करते रहते हैं ।

(ग) दोस्तो-यारो, दिल्ली में अपनी-अपनी प्रीतें-मुहब्बतें धारकर माई हीर को सलाम करो । हीर और राँझा दोनों हमारी इस मजलिस में शामिल हैं । लोक आख्यान डालते हैं कि जितनी बार इस अलबेले जोड़े के प्रीति-प्यार के दुनिया में गीत गाए जाएँगे, उतनी बार हुस्न के महताब चमकेंगे आशिक़ों के दिलों में ! माशूक़ों की आँखों में ! जितनी बार हीर के दर्दीले सुर हवा में लहराएँगे उतनी बार हीर सयालों की, राँझा तख़्त हज़ारे का, अपनी रूहों से इन मजलिसों में शामिल होंगे ।

(घ) किसानों की ओर से सरकार पर आते संकट को टालने का फिलहाल यही उपाय हो सकता है कि वे अपनी समस्या साम्प्रदायिक झगड़ों में भूले रहें । यदि लोग और कांग्रेस आपस में नहीं लड़ेंगे तो अब सरकार के लिए इनमें से किसी एक को भी दबाना सम्भव नहीं रहा है ।

Q2.राग दरबारी' उपन्यास में शिक्षा-संस्था को केन्द्र बनाकर किन सामाजिक विकृतियों को दर्शाया गया है ? स्पष्ट कीजिए ।

Q3.विभाजन-विषयक अन्य प्रमुख हिन्दी उपन्यासों के संदर्भ में Fel ae उपन्यास का मूल्यांकन कीजिए ।

Q4.'सूरज का सातवाँ घोड़ा” उपन्यास की शिल्पगत विशेषताएँ बताइए ।

Q5.परिवेश-चित्रण की दृष्टि से “ज़िन्दगीनामा' उपन्यास का मूल्यांकन कीजिए ।

Q6.निम्नलिखित में से किन्हीं ढ्ो पर टिप्पणी लिखिए :. -2x5=10

(क) राग दरबारी' में व्यंग्य

(ख) 'झूठा-सर्चा की अंतर्वस्तु -

(ग) 'सूरज का सातवाँ घोड़ा” में माणिक Ag

(घ) ज़िन्दगीनामा की भाषा