BGGCT-131 · June 2025 · हिन्दी
IGNOU BGGCT-131 June 2025 Previous Year Question Paper (हिन्दी)
PHYSICAL GEOGRAPHY
Structured previous year question paper for BGGCT-131, June 2025 session (Hindi medium).
Max marks: 100 · Questions: 6
Verified: 10 Aug 2026
बी. एस-सी. (सामान्य)
सत्रांत परीक्षा
जून, 2025
बी.जी.जी.सी.टी.-131 : भौतिक भूगोल
समय :3 घण्टे अधिकतम अंक ; 100
नोट: सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न के अंक उसके सामने
उल्लेखित हैं।
Q1.निम्नलिखित में से किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
(क) जलमंडल को परिभाषित कौजिए और इसकी प्रासंगिकता को बताइए।
(ख) उपयुक्त उदाहरण सहित अवसादी शैलों की विभिन्न विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
(ग) समस्थितिकी की अवधारणा से संबंधित हैफोर्ड एवं बोवी के विचारों का वर्णन कीजिए।
(घ) होम्स द्वारा वर्णित महाद्वीपीय विस्थापन की क्रियाविधि का संक्षेप में वर्णन कीजिए। (ड) क्षोभमंडल और समतापमंडल के बीच अन्तर बताइए।
(च) समताप रेखा क्या है ? अपने उदाहरण को उपयुक्त आरेख की सहायता से दर्शाइए।
(छ) व्यापारिक पवनों और ध्रुवीय पवनों के बीच अन्तर बताइए। (ज) मध्य महासागरीय कटक क्या है ? प्रशांत महासागर के किन्हीं दो कटकों का संक्षेप में वर्णन कीजिए।
Q2.उपयुक्त उदाहरणों सहित दो प्रकार की भूकंपीय तरंगों का वर्णन कीजिए। 15 अथवा सागर तल परिवर्तन के कारणों का वर्णन कीजिए। उपयुक्त उदाहरणों सहित दो प्रकार के सागर तल परिवर्तनों का वर्णन 'कीजिए। सागर तल परिवर्तन के कारण बनने वाली दो प्रकार की भू-आकृतियों का भी वर्णन कीजिए।
Q3.ब्रह्माण्ड और मंदाकिनियों का वर्णन कीजिए। उपयुक्त उदाहरणों के साथ मंदाकिनियों के वर्गीकरण की चर्चा कीजिए। 15 अथवा ven fren बल क्या है ? उपयुक्त उदाहरण सहित महादेशजनित संचलन की व्याख्या कीजिए। उपयुक्त आरेख द्वारा अपने उत्तर को स्पष्ट कीजिए।
Q4.उपयुक्त रेखाचित्रों की सहायता से वायुमण्डल तथा पृथ्वी के ऊष्मा बजट की व्याख्या कीजिए। 15 अथवा स्थानीय पवन क्या है ? विभिन्न प्रकार की स्थानीय पवनों का उनके गुणों सहित वर्णन कीजिए। अपने उत्तर को उपयुक्त आरेख द्वारा स्पष्ट कीजिए।
Q5.महासागरीय धारा कया है ? महासागरीय धाराओं को प्रभावित करने वाले कारकों का वर्णन कीजिए। 15 अथवा हिमनद क्या है ? हिमनदों की अपरदनात्मक और निक्षेपण सम्बन्धी स्थालाकृतियों की व्याख्या कीजिए। अपने उत्तर को उपयुक्त आरेखों द्वारा स्पष्ट कीजिए।
Q6.निम्नलिखित में से fet दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 600 शब्दों (प्रत्येक) में दीजिए : 2x10=20
(क) जीवोम क्या है ? विभिन्न प्रकार के जीवोमों का वर्णन कीजिए।
(ख) प्लेट संचलन की क्रियाविधि की चर्चा कीजिए। अपने उत्तर को उपयुक्त आरेखों द्वारा स्पष्ट कीजिए ।
(ग) कोहरे को परिभाषित कीजिए। विभिन्न प्रकार के कोहरों का वर्णन कीजिए।
(घ) जल चक्र क्या है ? जल चक्र में जल के स्थानांतरण में शामिल प्रक्रियाओं की उपयुक्त आरेख द्वारा चर्चा कीजिए।