BGGCT-131 · December 2022 · हिन्दी

IGNOU BGGCT-131 December 2022 Previous Year Question Paper (हिन्दी)

PHYSICAL GEOGRAPHY

Structured previous year question paper for BGGCT-131, December 2022 session (Hindi medium).

Max marks: 100 · Questions: 6

Verified: 10 Aug 2026

बी.जी.जी.सी.टी.-181

बी.एस सी. (सामान्य)

सत्रांत परीक्षा

दिसम्बर, 2022

बी.जी.जी.सी.टी.-131 : भौतिक भूगोल

समय : 3 घण्टे अधिकतम अक : 100

नोट: सभी ग्रश् अनिवार्य हैं / उ्रत्येक प्रश्न के अंक उनके सामने

उललेखित हैं /

Q1.निम्नलिखित में से किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर दीजिए । 5x4=20

(क) सर्पिल और दीर्घवृत्तीय मंदाकिनियों के मध्य अंतर स्पष्ट कीजिए ।

(ख) जीवमंडल को परिभाषित कीजिए और इसकी प्रासंगिकता व्यक्त कीजिए ।

(ग) प्रत्येक के लिए एक उदाहरण देते हुए, महादेश रचना संबंधी और पर्वतोत्पत्ति संबंधी (पर्वतजननिक) गतियों को परिभाषित कीजिए ।

(घ) आमनेय शैलों के किन्हीं चार विशेषताओं को बताइए । (ड) सागरीय टीले और “निमन द्वीप! क्‍या हैं ?

(च) सौर विकिरण का प्रकीर्णन क्या है ? आसमान के नीले रंग से इसका क्‍या संबंध है ? व्याख्या कीजिए ।

(3) "मौसम और जलवायु शब्दों के बीच अंतर स्पष्ट कीजिए | (ज) कोपेन के वर्गीकरण के उष्णकटिबंधीय वर्षा जलवायु के किन्हीं दो उप-प्रकारों की व्याख्या कीजिए ।

Q2.होम्स के संवहन धारा सिद्धांत के अनुसार पर्वत निर्माण की प्रक्रिया की व्याख्या कीजिए । अपने उत्तर को उपयुक्त आरेखों के साथ स्पष्ट कीजिए । 15 पृथ्वी के आंतरिक भाग का विस्तृत विवरण दीजिए । अपने उत्तर को उपयुक्त आरेख के साथ स्पष्ट कीजिए ।

Q3.भौगोलिक अपरदन चक्र के डेविस के मॉडल की विस्तार से व्याख्या कीजिए । अपने उत्तर को उपयुक्त आरेखों के साथ स्पष्ट कीजिए । 15 कोहरा क्‍या है ? कोहरे के विभिन्न प्रकारों की व्याख्या कीजिए |

Q4.महासागरीय जल के तापान्तर (तापमान परिसर) पर एक टिप्पणी लिखिए । महासागरों के तापमान के क्षैतिज वितरण को प्रभावित करने वाले कारकों की संक्षेप में व्याख्या कीजिए | 15 समस्थितिकी पर एयरी के विचारों का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए और उसके विचारों की तुलना प्राट के सिद्धांत से कीजिए । अपने उत्तर को उपयुक्त आरेखों के साथ स्पष्ट कीजिए ।

Q5.उपयुक्त चित्र की सहायता से महासागर सतह के किन्हीं चार उच्चावच लक्षणों की व्याख्या कीजिए । 15 उपयुक्त आरेखों की सहायता से वायुमंडल और पृथ्वी के ऊष्मा बजट की व्याख्या कीजिए ।

Q6.निम्नलिखित में से किन्हीं क्ो प्रश्नों के उत्तर लगभग 600 शब्दों (प्रत्येक) में दीजिए : 2x10=20

(क) ग्रहीय पवनें क्‍या हैं ? एक स्वच्छ चित्र के साथ उनके प्रकारों की व्याख्या कीजिए ।

(ख) भूमिगत जल को परिभाषित कीजिए । चार उप-सतह जलीय क्षेत्रों की संक्षेप में व्याख्या कीजिए ।

(ग) पवन के कार्य से संबंधित किन्हीं तीन प्रक्रियाओं की व्याख्या कीजिए । एक चित्र की सहायता से चापाकार टिब्बे की उत्पत्ति की व्याख्या कीजिए |

(a) महासागरीय निक्षेपों को परिभाषित कीजिए और प्राप्ति क्षेत्र के आधार पर किन्हीं तीन प्रकार के महासागरीय निक्षेपों का वर्णन कीजिए ।