MHD-2 · June 2015 · हिन्दी
IGNOU MHD-2 June 2015 Previous Year Question Paper (हिन्दी)
आधुनिक हिंदी काव्य (Modern Hindi Poetry)
Structured previous year question paper for MHD-2, June 2015 session (Hindi medium).
Questions: 5
Verified: 26 Jul 2026
हिन्दी में स्नातकोत्तर उपाधि (एम.ए. हिन्दी)
सत्रांत परीक्षा
09210 जून, 2015
एम.एच.डी.-2 : आधुनिक हिन्दी काव्य
समय : 3 घण्टे ः अधिकवक्म अंक : 100
नोट: सभी seq onftare हैं /
Q1.निम्नलिखित में से किन्हीं तीज काव्यांशों की व्याख्या कीजिए : 3x12=36
(क) प्रात नभ था बहुत नीला शंख जैसे भोर का नभ राख से लीपा हुआ चौका बहुत काली सिल जरा से लाल केसर से कि जैसे धुल गयी हो स्लेट पर या लाल खड़िया चाक नील जल में या किसी की गौर झिलमिल देह जैसे हिल रही हो । और : जादू टूटता है इस उषा का अब सूर्योदय हो रहा है
(ख) कितनी दूरियों से कितनी बार कितनी डगमग नावों में बैठ कर कभी कुहासे में तुम्हें न देखता भी ः पर कुहासे की ही छोटी-सी रूपहली झलमल में पहचानता हुआ तुम्हारा ही प्रभा-मंडल । कितनी बार मैं, धीर आश्वस्त, अक्लान्त - ओ मेरे अनबुझे सत्य । कितनी बार ...
(ग) चौड़ी सड़क गली पतली थी दिन का समय घनी बदली थी रामदास उस दिन उदास था अंत समय आ गया पास था उसे बता यह दिया गया था उसकी हत्या होगी धीरे-धीरे चला अकेले सोचा साथ किसी को ले ले फिर रह गया, सड़क पर सब थे सभी मौन थे सभी निहत्थे सभी जानते थे यह उस दिन उसकी हत्या होगी खड़ा हुआ वह बीच सड़क पर दोनों हाथ पेट पर रखकर aa क़दम रख करके आये लोग सिमट कर आँख गड़ाए लगे देखने उसको जिसकी तय था हत्या होगी
(घ) जीवन की जटिल समस्या उड़ती है धूल हृदय से किसकी विभूति है ऐसी ? (ड) इतने में अँधियारे सूने में कोई चीख गया है रात का पक्षी कहता है : वह चला गया है, वह नहीं आयेगा, आयेगा ही नहीं अब तेरे द्वार पर । वह निकल गया है गाँव में शहर में उसको तू खोज अब उसका तू शोध कर ।
Q2.छायावाद की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख करते हुए, सिद्ध कीजिए कि प्रसाद छायावाद के एक बड़े कवि हैं । 16 दिनकर के काव्य की विशेषताओं का उल्लेख कीजिए ।
Q3.नागार्जुन के काव्य में संवेदना के विविध रूप दृष्टिगत होते हैं, है सोदाहरण उल्लेख कीजिए । 16 सुमित्रानंदन पंत प्रकृति के सुकुमारं कवि हैं । सिद्ध कीजिए ।
Q4.अज्ञेय के काव्य-शिल्प की विशेषताएँ बताइए । 16 श्रीकांत वर्मा के काव्य की प्रमुख विशेषताएँ बताइए ।
Q5.निम्नलिखित में से किन्हीं क्रो पर टिप्पणियाँ लिखिए: 2x8=16
(क) प्रगतिवादी काव्य
(ख) उर्वशी के कथा-तत्त्व की विशेषताएँ है
(ग) राष्ट्रीय धारा के कवि मैथिलीशरण गुप्त
(घ) भारतीय नवजागरण में भारतेन्दु का स्थान