MHD-2 · December 2015 · हिन्दी
IGNOU MHD-2 December 2015 Previous Year Question Paper (हिन्दी)
आधुनिक हिंदी काव्य (Modern Hindi Poetry)
Structured previous year question paper for MHD-2, December 2015 session (Hindi medium).
Questions: 5
Verified: 26 Jul 2026
हिन्दी में स्नातकोत्तर उपाधि (एम.ए. हिन्दी)
e4i सत्रांत परीक्षा
oO दिसम्बर, 2015
एम.एच.डी.-2 : आधुनिक हिन्दी काव्य
समय : 3 घण्टे अधिकतय अंक : 100
नोट: सभी अर अनिवार्य हैं /
Q1.निम्नलिखित में से किन्हीं तीन काव्यांशों की व्याख्या कीजिए : 3x12=36
(क) चर्चा हमारी भी कभी संसार में सर्वत्र थी, वह सदगुणों की कीर्ति मानो एक और कलत्र थी इस दुर्दशा का स्वप्न में भी क्या हमें कुछ ध्यान था ? क्या इस पतन ही को हमारा वह अतुल उत्थान था ? उन्नत रहा होगा कभी जो हो रहा अवनत अभी, जो हो रहा उन्नत अभी, अवनत रहा होगा कभी । हँसते प्रथम जो पद्य हैं, तम पंक में फँसते वही, मुरझे पड़े रहते कुमुद जो अंत में हँसते वही ।॥ पूछेगा सारा गाँव, बन्धु ! यह घाट वही जिस पर हँसकर वह कभी नहाती थी धँसकर आँखे रह जाती थीं फँसकर कँपते थे दोनों पाँव बन्धु ! वह हँस बहुत कुछ कहती थी, फिर भी अपने में रहती थी, a सबकी सुनती थी, सहती थी, देती थी सबके दाँव बन्धु !
(ग) कालिदास, सच-सच बतलाना ! इन्दुमती के मृत्यु शोक से अज रोया या तुम रोये थे ? कालिदास सच-सच बतलाना शिवजी की तीसरी आँख से निकली हुई महाज्वाला में घृतमिश्रित सूखी समिधा-सम कामदेव जब भस्म हो गया रति का क्रंदन सुन आँसू से तुमने ही तो दृग धोये थे ?
(a) हरी बिछली घास । दोलती कलगी छरहरी बाजरे की । अगर मैं तुमको ललाती साँझ के नभ की तारिका अब नहीं कहता, या शरद के भोर की नीहार न्हाई कुईं, तट की कली चम्पे की, वगैरा, तो नहीं कारण कि मेरा हृदय उथला या सूना है (ड) मगध के लोग मृतकों की हड्ड्डियाँ चुन रहे हैं कौन-सी अशोक की है ? और चंद्रगुप्त की ? ये बिंबसार की नहीं हो सकती अजातशत्रु की है ।
Q2.जयशंकर प्रसाद के काव्य की विशेषताएँ बताइए । 76 अथवा सुमित्रानंदन पंत के काव्य शिल्प का विवेचन कीजिए ।
Q3.शमशेर की काव्य संवेदना पर विचार कीजिए । 16 अथवा “निराला के काव्य में प्रयोगशीलता के विभिन्न रूप दृष्टिगत होते हैं ।? इस कथन को सोदाहरण पुष्ट कीजिए ।
Q4.मुक्तिबोध की कविता में निहित वैचारिक आधारों की खोज कीजिए । 16 अथवा रघुवीर सहाय की काव्य भाषा की प्रमुख विशेषताएँ बताइए ।
Q5.नागार्जुन काव्य के रचना-विधान की चर्चा कीजिए । 16 अथवा श्रीकांत वर्मा की काव्य भाषा की विशेषताएँ बताइए ।