BHDC-134 · June 2022 · हिन्दी

IGNOU BHDC-134 June 2022 Previous Year Question Paper (हिन्दी)

BHDC-134

Structured previous year question paper for BHDC-134, June 2022 session (Hindi medium).

Questions: 7

Verified: 10 Aug 2026

स्नातक उपाधि कार्यक्रम

सत्रांत परीक्षा

जून, 2022

बी.एच.डी.सी.-134 : हिन्दी गद्य साहित्य

qe: sere yer अनिवार्य है । शेष में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर

दीजिए /

Q1.निम्नलिखित गद्यांशों a a feed a की संदर्भ-सहित व्याख्या कीजिए : 2x18=36

(क) घर आबकर मैंने पत्र सीधा बुआ को दे दिया और वह उसको खोलकर तभी पढ़ने में लग गई । खत बड़ा नहीं था | लेकिन कई मिनट तक वह उसे पढ़ती रहीं । यह भी भूल गई कि प्रमोद भी उनका कोई है और इस वक्त वह पास ही खड़ा है । काफ़ी देर के बाद उन्होंने वहाँ से आँख हटाई, खत को धीमे-धीमे तह किया और मुझको देखा -- मानो उस वक्त मुझे वह पहचान नहीं रही थीं | मानो सब भूल गई कि क्‍या था, क्‍या है, क्या होगा । फिर उसी बेबूझ भाव से मुझे देखते रहकर मानो यंत्र की भाँति उस खत को फाड़कर नन्‍हें-नन्‍्हें टुकड़ों में कर दिया ।

(ख) भीषण घात-प्रतिघात आरंभ हुआ । दोनों कुशल, दोनों त्वरित गति वाले थे । बड़ी निपुणता से बुद्धगुप्त ने अपना कृपाण दाँतों से पकड़कर अपने दोनों हाथ स्वतंत्र कर लिए । चम्पा भय और विस्मय से देखने लगी । नाविक प्रसन्न हो गए । परंतु बुद्धगुप्त ने लाघव से नायक का कृपाण वाला हाथ पकड़ लिया और विकट हुंकार से दूसरा हाथ कटि में डाल, उसे गिरा दिया । दूसरे ही क्षण प्रभात की किरणों में बुद्धगुप्त का विजयी कृपाण हाथों में चमक उठा ।

(ग) पंडित अलोपीदीन का लक्ष्मी जी पर अखंड विश्वास था । वह कहा करते थे कि संसार का तो कहना ही क्या, स्वर्ग में भी लक्ष्मी का ही राज्य है । उनका यह कहना यथार्थ ही था । न्याय और नीति सब लक्ष्मी के ही खिलौने हैं, इन्हें वह जैसे चाहती हैं नचाती है । लेटे ही लेटे गर्व से बोले, चलों हम आते हैं । यह कह कर पंडित जी ने बड़ी निश्चिन्तता से पान के बीड़े लगा कर खाये ।

(घ) नाम इसलिए बड़ा नहीं है कि वह नाम है । वह इसलिए बड़ा होता है कि उसे सामाजिक स्वीकृति मिली होती है । रूप व्यक्ति सत्य है, नाम समाज सत्य । नाम उस पद को कहते हैं जिस पर समाज की मुहर लगी होती है । आधुनिक शिक्षित लोग जिसे 'सोशल सैक्शन कहा करते हैं । मेरा मन नाम के लिए व्याकुल, समाज द्वारा स्वीकृत इतिहास द्वारा प्रमाणित समष्टि - मानव की चित्त - गंगा में स्नान !

Q2.उपन्यास के तत्त्वों का उदाहरण सहित परिचय दीजिए ।

Q3.TIM Fl HII बताते हुए उसके कथानक की विशेषताओं की चर्चा कीजिए |

Q4.नमक का दारोगा कहानी के संरचना-शिल्प पर प्रकाश डालिए ।

Q5.“चम्पा की चारित्रिक विशेषताओं का विवेचन कीजिए |

Q6.लोभ और प्रीति! निबंध के विचार पक्ष को व्याख्यायित कीजिए । 16 पर. हजारीप्रसाद द्विवेदी के निबंधों की विशेषताएँ बताइए ।

Q7.निम्नलिखित विषयों में से किन्हीं द्वों पर टिप्पणियाँ लिखिए : 2x8=16

(क) “कुटर्जा निबंध की भाषा

(ख) हिन्दी गद्य की पृष्ठभूमि

(ग) “2वापसी' कहानी का परिवेश

(घ) भ्ृणाल का चरित्र-चित्रण