MHD-15 · December 2024 · हिन्दी
IGNOU MHD-15 December 2024 Previous Year Question Paper (हिन्दी)
हिन्दी उपन्यास-2 (Hindi Novel-2)
Structured previous year question paper for MHD-15, December 2024 session (Hindi medium).
Questions: 6
Verified: 26 Jul 2026
मुद्रित पृष्ठों की संख्या : 5 MHD-15
हिन्दी में स्नातकोत्तर उपाधि (एम. ए. हिन्दी )
सत्रांत परीक्षा
दिसम्बर, 2024
एम.एच.डी.-15 : हिन्दी उपन्यास-2
समय / 2 घण्टे अधिकतम अक : 50
नोट : प्रथम प्रश्न अनिवार्य है। शेष में से किन्हीं वीन
Q1.निम्नलिखित गद्यांशों में से किन्हीं दो की सन्दर्भ सहित व्याख्या कीजिए : 2x10=20
(क) दरिद्रनारायण के सेवक, भंगी कॉलोनी में रहना चाहने वाले, केवल एक वस्त्र पहनने वाले, श्त्रों पर सैनिक शक्ति का विरोध करने वाले गांधीजी इस प्रदर्शन की अनुमति नहीं दे सकते थे। गांधीजी को तो कैदी बनाकर भी आगा खाँ के महल में रखा जाना पसन्द नहीं था, उन्हें तो उनके ऊपर पहरा रखने के लिए किया जाने वाला खर्च भी देश की जनता पर अत्याचार जान पड़ता था। गांधीजी मंत्रियों को महल छोड़कर कूटिया में रहने का उपदेश देते थे।
(ख) कुदरते-खुदाबंदी का यकीन दिलाने के लिए मूसा ने बड़े-बड़े मोजजे दिखाए। आसमानों को कैसा बुलन्द और बाआब बनाया। सूरज के जरिए रात और दिन की तारीकी और रोशनी का इंतजाम किया। सतह जमीन को बिछाकर इस पर पहाड़ कायम किए। आसमान से पानी बरसाया और जमीन से सब्जा उगाया। सतह जमीन की अगर एक वसीह फर्श से मिसाल दी जाए, तो इस पर पहाड़ों को ऐसा समझा जाएगा कि गोया फर्श को अपनी जगह रखने के लिए मेखें गाड दी हों।
(ग) उसमें प्रेम से कहीं ज्यादा महत्त्वपूर्ण हो गया है आज का आर्थिक संघर्ष, नैतिक क्मृंखलता, इसीलिए इतना अनाचार, निराशा, कटुता और अंधेरा मध्यवर्ग पर छा गया है। पर कोई-न-कोई ऐसी चीज है जिसने हमें हमेशा अंधेरा चीरकर आगे बढ़ने, समाज-व्यवस्था को बदलने और मानवता के सहज मूल्यों को पुनःस्थापित करने की ताकत और प्रेरणा दी है।
(घ) हिन्दुस्तान में पढे-लिखे लोग कभी-कभी एक बीमारी के शिकार हो जाते हैं। उनका नाम “क्राइसिस ऑफ कंशस' है। कुछ डॉक्टर उसी में “क्राइसिस ऑफ फेथ' नाम की एक दूसरी बीमारी भी बारीकी से ढूँढ़ निकालते हैं। यह बीमारी पढ़े-लिखे लोगों में आमतौर से उन्हीं को सताती है जो अपने को बुद्धिजीवी कहते हैं।
Q2.झूठा सच” में चित्रित जयदेव पुरी की चरित्रगत विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।
Q3.“जिन्दगीनामा' की शिल्पगत विशिष्टताओं को स्पष्ट कीजिए॥
Q4.“सूरज का सातवाँ घोड़ा' उपन्यास की अन्तर्वस्तु एवं शिल्प का विवेचन कीजिए।
Q5.“राग दरबारी” में प्रयुक्त व्यंग्य के स्वरूप का विवेचन कीजिए॥
Q6.निम्नलिखित विषयों में से किन्हीं दो पर टिप्पणियाँ लिखिए : 2x5=10
(क) “राग दरबारी' और स्वातंत्रयोत्तर भारत का यथार्थ
(ख) धर्मवीर भारती की जीवन-दृष्टि
(ग) जिन्दगीनामा : भाषा-सृजन
(घ) औपन्यासिक महाकाव्य के रूप में 'झूठा सच'