MHD-15 · December 2023 · हिन्दी
IGNOU MHD-15 December 2023 Previous Year Question Paper (हिन्दी)
हिन्दी उपन्यास-2 (Hindi Novel-2)
Structured previous year question paper for MHD-15, December 2023 session (Hindi medium).
Questions: 6
Verified: 26 Jul 2026
मुद्रित पृष्ठों की संख्या : 4 MHD-15
हिन्दी में स्नातकोत्तर उपाधि ( एम. ए. हिन्दी )
सत्रांत परीक्षा
दिसम्बर, 2023
एम.एच.डी.-15 : हिन्दी उपन्यास-2
समय : 2 घण्टे अधिकतम अंक ; 50
नोट : प्रथम प्रश्न अनिवार्य है। शेष प्रश्नों में किन्हीं तीन
के उत्तर दीजिए।
Q1.निम्नलिखित गद्यांशों में से किन्हीं दो की सन्दर्भ और प्रसंग-सहित व्याख्या कीजिए ; 2x10=20
(क) स्त्रियों के जीवन से लज्जा का उतार-चढ़ाव दिन के पहरों में ताप की भाँति होता है। बचपन में लाज की अनुभूति नहीं रहती। जीवन के दूसरे पहर में जब वे अपने शरीर में नारीत्व को पहचानने लगती हैं और जान जाती है कि उनके जीवन की परिणति उनकी आकर्षक शक्ति में है तो वे आकर्षण में प्रबल माध्यम लाज को बढ़ाने लगती हैं। यौवन में विवाह से पूर्ण लाज और संकोच की यह अनुभूति और उसका प्रदर्शन भी नवयुवति में अत्यन्त उत्कट होता है।
(ख) कुदरते-खुदाबंदी का यकीन दिलाने के लिए मूसा ने बड़े-बड़े मोजज दिखाए। आसमानों को कैसा बुलंद और बाआब बनाया। सूरज के जरिए रात और दिन की तारीकी और रोशनी का इंतजाम किया। सतह जमीन को बिछाकर इस पर पहाड़ कायम किए। आसमान से पानी बरसाया और जमीन से सब्जा उगाया। सतह जमीन की अगर एक वसीह फर्श से मिसाल दी जाए तो इस पर पहाड़ों को ऐसा समझा जाएगा कि गोया फर्श को अपनी जगह रखने के लिए मेखें गाड़ दी हों।
(ग) जमना की जीवन-गाथा समाप्त हो चुकी थी और हम लोगों को उनके जीवन का ऐसा सुखद समाधान देखकर बहुत सन््तोष हुआ। ऐसा लगा कि जैसे सभी रसों की परिणति शान्त या [...] (this portion is being re-verified) होती है, वैसे ही उस अभागिन के जीवन के सारे संघर्ष और पीड़ा की परिणति मातृत्व से प्लावित, शांत, निष्कम्प दीपशिखा के समान प्रकाशमान, पवित्र, निष्कलंक वैधव्य में हुई।
(घ) वेदान्त हमारी परम्परा है और चूँकि गुटबंदी का अर्थ वेदान्त से खींचा जा सकता है, इसलिए गुटबंदी भी हमारी परंपरा है और दोनों हमारी सांस्कृतिक परम्पराएँ हैं। आजादी मिलने के बाद हमने अपनी बहुत-सी सांस्कृतिक परम्पराओं को फिर से खोदकर निकाला है। तभी हम हवाई जहाज से यूरोप जाते हैं, पर यात्रा का प्रोग्राम ज्योतिषी से बनवाते हैं : फॉरेन एक्सचेंज और [...] (this portion is being re-verified) दूर करने के लिए बाबाओं का आशीर्वाद लेते हैं।
Q2.देश विभाजन पर लिखे गए हिन्दी के उपन्यासों के आलोक में 'झूठा-सच' उपन्यास के महत्व की चर्चा कीजिए।
Q3.“जिन्दगीनामा' उपन्यास के शिल्पगत वैशिष्ट्य पर प्रकाश डालिए॥
Q4.एक विद्रोहिणी नारी के रूप में 'सत्ती' की चरित्रगत विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।
Q5.“राग दरबारी' उपन्यास में शिक्षा जगत में व्याप्त विकृतियों का आलोचनात्मक विवेचन कौजिए।
Q6.निम्नलिखित में से किन्हीं दो पर टिप्पणियाँ लिखिए :
(क) “राग दरबारी' का सामाजिक जीवन
(ख) 'सूरज का सातवाँ घोड़ा' उपन्यास की शिल्प योजना
(ग) “जिन्दगीनामा' का भाषा सृजन
(a) “झूठा-सच' में यथार्थ का वर्णन