MHD-1 · June 2015 · हिन्दी

IGNOU MHD-1 June 2015 Previous Year Question Paper (हिन्दी)

हिंदी काव्य-1 (Hindi Poetry-1)

Structured previous year question paper for MHD-1, June 2015 session (Hindi medium).

Questions: 8

Verified: 26 Jul 2026

हिन्दी में स्नातकोत्तर उपाधि (एम.ए. हिन्दी)

02301 सत्रांत परीक्षा

जून, 2015

एम.एच.डी.-1 : हिन्दी काव्य-1

(आदि काव्य, भक्ति काव्य एवं रीति काव्य)

समय : 2 घण्टे अधिकतम अंक : 50

TT अक: 50

नोट: Her are weal के उक्त देते हैं / प्रथम गन आगिवार्य है / शेष

में से किन्हीं कीन प्रश्नों के उत्त दीजिए /

Q1.निम्नलिखित में से किन्हीं क्रो अवतरणों की सप्रसंग व्याख्या कीजिए : * 2x10=20

(क) हमारे निर्धन के धन राम । चोर न लेत घटत नहीं कबहूँ आवत गाढ़े काम ।। जल नहिं बूड़त अगिनि न दाहत है ऐसौ हरि नाम । बैकुँठनाथ सकल सुखदाता सूरदास सुखधाम ।।

(ख) हेरी म्हा दरद दिवाणां म्हारां दरद न जाण्याँ कोय । घायल री गत घायल जाण्याँ, हिबड़ी अगण सँजोय । जौहर की गत जौहर जाण्याँ, क्या जाण्याँ जिण खोय । दरद की मारयाँ दर a Seat [...] (this portion is being re-verified) | मीरा री प्रभु पीर मिटाँगा जब बैद साँवरो होय ।।

(ग) भोर तें साँझ लौं कानन ओर निहारति बावरी नेकु न हारति । साँझ तें भोर लौं तारनि ताकिबो तारनि सों इकतार न टारति ॥। जौ कहूँ भावतो दीठि परै घनआनंद आँसुनि औसर गारति । मोहन सोहन जोहन की लगियै रहै आँखिन कैं उर आरति U1

(a) फागु के भीर अभीरन तें गहि गोबिंद लै गई भीतर गोरी । भाई करी मन की पद्माकर ऊपर नाई अबीर की झोरी । छीन पितंबर कंमर तें सु बिदा दई मीड़ि कपोलन रोरी । नैन नचाइ कह्मो मुसकाइ लला फिरि आइयो खेलन होरी ।

Q2.पृथ्वीराज रासो के काव्य-सौन्दर्य पर विचार कीजिए ।

Q3.विद्यापति के काव्य की विशेषताएँ लिखिए ।

Q4.कबीर के दर्शन के विविध पक्षों की चर्चा कीजिए ।

Q5.कवि के रूप में जायसी का मूल्यांकन कीजिए ।

Q6.भक्ति-आंदोलन के संदर्भ में सूरदास का महत्त्व प्रतिपादित कीजिए ।

Q7.मीरा की कविता में अभिव्यक्त प्रेम-विह्लता का चित्रण कीजिए ।

Q8.घनानंद के काव्य-कौशल को रेखांकित कीजिए ।