BHDE-141 · June 2023 · हिन्दी
IGNOU BHDE-141 June 2023 Previous Year Question Paper (हिन्दी)
BHDE-141
Structured previous year question paper for BHDE-141, June 2023 session (Hindi medium).
Questions: 9
Verified: 10 Aug 2026
कुल मुद्रित पृष्ठों की संख्या :4 BHDE-141
स्नातक उपाधि कार्यक्रम ( सामान्य )
सत्रांत परीक्षा
जून, 2028
बी.एच.डी.ई.- 141 : अस्मितामूलक विमर्श और हिंदी
साहित्य
समय : 3 घण्टे अधिकतम अंक ; 100
नोट : प्रथम प्रश्न अनिवार्य है। शेष में से किन्हीं चार
प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
Q1.निम्नलिखित में से किन््हीं तीन की सप्रसंग व्याख्या कीजिए ; 3x12=36
(क) जिसे पुकारें समान-दर्शी वह जुल्म कैसे करेगा इन पर ? तो कैसे उसके अनंत लोकों के जर्रें-जरें घिरे रहेंगे ? जरूर ही ये तुम्हारे खुद के रचे हुए हैं तमाम पाखंड। दयालु प्रभु के विधान क्या कभी भी ऐसे कडे रहेंगे ?
(ख) आज मेरे पास अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है बोलने को शब्द हैं सुनने को कान भी
(ग) दीर्घकाल का दासत्व जैसे जीवन की स्फूर्तिमयी स्वच्छंदता नष्ट करके उसे बोझिल बना देता है, निरंतर आर्थिक परवशता भी जीवन में उसी प्रकार प्रेरणा-शून्यता उत्पन्न कर देती है।
(घ) अगले ही दिन हर दरवाजे के बाहर नागफनी के बीहड घेरों के बीच निर्भय-निस्संग चंपा मुस्कुराती पाई गई। बावले भरमते-से इंगित पर चले गए तुम भी नहीं थे बस केवल यह रेखा थी
(च) परंपरा से छूट कर बस यह लगता है किसी बड़े क्लासिक से पासकोर्स बी.ए, के प्रश्न पत्र पर छिटकी चाहती नहीं लेकिन/कोई करने बैठे मेरी सप्रसंग व्याख्या।
Q2.महात्मा ज्यातिबा फूले के वैचारिक संघर्ष पर अपने विचार व्यक्त कीजिए॥
Q3.स्त्री-विमर्श की अवधारणा पर प्रकाश डालिए।
Q4.आदिवासी साहित्य की भाषा और शिल्प पर प्रकाश डालिए॥
Q5.“धूणी तपे तीर” में आदिवासी जीवन से संबंधित किन समस्याओं पर प्रकाश डाला गया है ? विवेचन कीजिए।
Q6.“अन्या से अनन्या' के पठित अंश के आधार पर प्रभा खेतान की पारिवारिक, सामाजिक और आर्थिक स्थितियों पर प्रकाश डालिए॥
Q7.“बेजगह' कविता की अंतर्वस्तु एवं मूल-संवेदना का विवेचन कीजिए।
Q8.“उतनी दूर मत ब्याहना बाबा' कविता की अंतर्वस्तु और मूलसंवेदना की समीक्षा कौजिए।
Q9.आदिवासी प्रतिरोध की समस्या पर प्रकाश डालिए।
BHDE-141 solved assignment & study guide
BHDE-141 SOLVED ASSIGNMENT 2026-27 HINDI MEDIUM
View BHDE-141 solved assignment →