BHDE-141 · December 2022 · हिन्दी
IGNOU BHDE-141 December 2022 Previous Year Question Paper (हिन्दी)
BHDE-141
Structured previous year question paper for BHDE-141, December 2022 session (Hindi medium).
Questions: 9
Verified: 10 Aug 2026
स्नातक उपाधि कार्यक्रम
सत्रांत परीक्षा
दिसम्बर, 2022
बी.एच.डी.ई.-141 : अस्मितामूलक विमर्श
और हिंदी साहित्य
समय : 3 घण्टे अधिकतम अंक : 100
नोट: प्रथम ग्रश्न अनिवार्य है । शेष में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर
दीजिए /
Q1.निम्नलिखित में से किन्हीं तीन की संदर्भ-सहित व्याख्या कीजिए : 3x12=36
(क) बाँस की टहनी-सी लचक वाली, बाप की छाती पर साँप-सी लोटती सपनों में काली छाया-सी डोलती सात भाइयों के बीच चंपा सयानी हुई । ओखल में धान के साथ कूट दी गई भूसी के साथ कूड़े पर/फेंक दी गई । (@) स्वाभाव आखिर अनल तो अपना बता ही देगा बता ही देगा । धधकती आग में धुंधकारी सरीखे कब तक खड़े रहेंगे ? नहीं उचित है, निर्बल को अब तो सताना, दुःसह दुखों को देना ।
(ग) जीवन में विकास के लिए दूसरों से सहायता लेना बुरा नहीं; परन्तु किसी को सहायता दे सकने की क्षमता न रखना अभिशाप है । सहयात्री वे कहे जाते हैं, जो साथ चलते हैं; कोई अपने बोझ को सहयात्री कहकर अपना उपहास नहीं करा सकता ।
(a) ऐसा न था कि पहले मेरे पास बोलने को मुँह में शब्द न थे या फिर सुनने को कान थी तो केवल हथेली पर खिंची श्रम की रेखाएँ बात करे लाठी-डंडे की निकाले तीर-धनुष कुल्हाड़ी जब चाहे चला जाए बंगाल, आसाम, कश्मीर ऐसा वर नहीं चाहिए मुझे
(4) मारे थानेदरवा बोलाइ, घरवा से हमें, झूठइ बनावें गुनहगार । जेलवा में मलवा उठाबै मजबूर करें, केउ नहिं सुनत गोहार
Q2.दलित चिन्तन के उद्भव और विकास पर प्रकाश डालिए ।
Q3.स्त्री-विमर्श के उद्देश्य पर अपने विचार व्यक्त कीजिए ।
Q4.स्त्री मुक्ति आंदोलन का विवेचन कीजिए ।
Q5.आदिवासी साहित्य की अवधारणा पर प्रकाश डालिए ।
Q6.धूणी तपे तीर उपन्यास के आधार पर आदिवासी अस्तित्व के संघर्ष पर अपने विचार व्यक्त कीजिए ।
Q7.सोनवा के पिंजरा के आधार पर माता प्रसाद की भाषा और शिल्प का मूल्यांकन कीजिए ।
Q8.दलित चिंतन का विकास : अभिशप्त चिंतन से इतिहास चिंतन की ओर' निबंध का प्रतिपाद्य अपने शब्दों में लिखिए ।
Q9.मुर्दहिया' के आधार पर दलितों के सामाजिक-सांस्कृतिक परिवेश पर अपने विचार व्यक्त कीजिए ।
BHDE-141 solved assignment & study guide
BHDE-141 SOLVED ASSIGNMENT 2026-27 HINDI MEDIUM
View BHDE-141 solved assignment →