BHDC-133 · June 2025 · हिन्दी

IGNOU BHDC-133 June 2025 Previous Year Question Paper (हिन्दी)

BHDC-133

Structured previous year question paper for BHDC-133, June 2025 session (Hindi medium).

Questions: 9

Verified: 10 Aug 2026

स्नातक उपाधि कार्यक्रम (सामान्य)

सत्रांत परीक्षा

जून, 2025

बी.एच.डी.सी.-133 : आधुनिक हिन्दी कविता

समय :3 घण्टे अधिकतम अंक ; 100

नोट : कुल पाँच प्रश्नों के उत्तर दीजिए। पहला प्रश्न अनिवार्य है।

Q1.निम्नलिखित काव्यांशों में से किन्हीं तीन की संदर्भ सहित व्याख्या कीजिए : 3x12=36

(क) नई नई नित तान सुनावै अपने जाल में जगत फँसावै।

(ख) कहता है कौन कि भाग्य ठगा है मेरा ? वह सुना हुआ भय दूर भगा है मेरा। कुछ करने में अब हाथ लगा है मेरा, वन में ही तो गा्हस्थ्य जगा है मेरा।

(ग) पेट-पीठ दोनों मिलकर हैं एक, चल रहा लकूटिया टेक, मुट्ठी-भर दाने को-भूख मिटाने को मुँह फटी पुरानी झोली का फैलाता- दो टूक कलेजे के करता पछताता पथ पर आता।

(घ) हृदय के प्रणय कुंज में लीन मूक कोकिल का मादक गान, बहा जब तन मन बंधन हीन मधुरता से अपनी अनजान खिला उठी रोओं-सी तत्काल 'पल्‍लवों की यह पुलकित डाल। (ड) अन्य होंगे चरण हारे, और हैं जो लौटते, दे शूल को संकल्प सारे, दुखब्रती निर्माण उन्मद, यह अमरता नापते पद, बाँध देंगे अंक-संसृति से तिमिर में स्वर्ण बेला!

Q2.भारतेन्दुयुगीन हिन्दी काव्य की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालिए।

Q3.द्विवेदी युग का परिचय देते हुए उस युग के प्रमुख कवियों के योगदान को रेखांकित कीजिए।

Q4.अयोध्यासिंह उपाध्याय 'हरिऔध' के काव्य की प्रमुख प्रवृत्तियों पर प्रकाश डालिए।

Q5.मैथिलीशरण गुप्त के काव्य में निहित राष्ट्रीय भावना और समाज सुधार के स्वर को उद्घाटित कीजिए।

Q6.“छायावाद की अभन्तर्वस्तु' विषय पर एक निबन्ध लिखिए।

Q7.जयशंकर प्रसाद के काव्य में विन्यस्त इतिहास, संस्कृति, राष्ट्रीय चेतना और मानवीयता के पक्षों की पड़ताल कीजिए।

Q8.निराला काव्य की विशेषताओं को रेखांकित कीजिए।

Q9.निम्नलिखित में से किन्हीं दो पर टिप्पणियाँ लिखिए :

(क) पंत और प्रकृति

(ख) महादेवी वर्मा की मूल्य चेतना

(ग) रामनरेश त्रिपाठी का महत्व

(घ) प्रतापनारायण मिश्र