BHDC-133 · December 2022 · हिन्दी

IGNOU BHDC-133 December 2022 Previous Year Question Paper (हिन्दी)

BHDC-133

Structured previous year question paper for BHDC-133, December 2022 session (Hindi medium).

Questions: 9

Verified: 10 Aug 2026

स्नातक उपाधि कार्यक्रम - 886 (2808)

सत्रांत परीक्षा

दिसम्बर, 2022

बी.एच.डी.सी.-133 : आधुनिक हिन्दी कविता

समय : 3 घण्टे अधिकतम अंक : 100

नोट: किन्‍्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर दीजिए / पहला ग्रश्त अनिवार्य है /

Q1.निम्नलिखित काव्यांशों में से किन्हीं तीन की संदर्भ-सहित व्याख्या कीजिए : 3x12=36

(क) मेरे लिए खड़ा था दुखियों के द्वार पर तू, मैं बाट जोहता था तेरी किसी चमन में । बनकर किसी के आँसू मेरे लिए बहा तू, मैं देखता तुझे था माशूक के बदन में । दुख से रुला-रुलाकर तूने मुझे चिताया मैं मस्त हो रहा था तब हाय ! अंजुमन में ।

(ख) प्रशस्त पुण्य पंथ है - बढ़े चलो, बढ़े चलो असंख्य कीर्ति रश्मियाँ, विकीर्ण दिव्य दाह-सी सपूत मातृभूमि के रुको न सूर साहसी । अराति सैन्य सिन्धु में - सुबाड़वाग्नि से जलो । प्रवीर हो जयी बनो - बढ़े चलो, बढ़े चलो ।

(ग) देखते देखा मुझे तो एक बार उस भवन की ओर देखा, छिन्नतार; देखकर कोई नहीं, देखा मुझे उस दृष्टि से जो मार खा रोयी नहीं, सजा सहज सितार, सुनी मैंने वह नहीं जो थी सुनी झंकार ।

(घ) सघन मेघों का भीमाकाश गरजता है जब तमसाकार, दीर्घ भरता समीर निःश्वास, प्रखर झरती तब पावस धार, न जाने, तपक तड़ित में कौन मुझे इंगित करता तब मौन । (ड) तू न अपनी छाँह को अपने लिए कारा बनाना ! जाग तुझको दूर जाना ! बज्र का उर एक छोटे अश्रु-कण में धो गलाया, दे किसे जीवन सुधा दो घूँट मदिरा माँग लाया ? सो गई आँधी मलय की वात का उपधान ले क्‍या ? विश्व का अभिशाप क्या चिर नींद बनकर पास आया ? अमरता-सुत चाहता क्‍यों मृत्यु को डर में बसाना ? जाग तुझको दूर जाना !

Q2.भारतेन्दु काव्य की नवीन प्रवृत्तियों पर प्रकाश डालिए ।

Q3.द्विवेदी युगीन हिन्दी कविता' विषय पर एक निबंध लिखिए।

Q4.हरिऔध के साहित्य की प्रमुख प्रवृत्तियों को रेखांकित कीजिए |

Q5.मैथिलीशरण गुप्त की कविता में उपस्थित राष्ट्रीय भावना और समाज सुधार के स्वर की विवेचना कीजिए ।

Q6.हिन्दी कविता के इतिहास में छायावाद का क्‍या महत्त्व है ? स्पष्ट कीजिए ।

Q7.जयशंकर प्रसाद की प्रेम व्यंजगा और सौन्दर्य चेतना पर प्रकाश डालिए ।

Q8.महादेवी वर्मा के सृजनात्मक व्यक्तित्व का परिचय देते हुए उनकी मूल्य चेतना को स्पष्ट कीजिए ।

Q9.निम्नलिखित में से किन्हीं ढ्ो पर टिप्पणियाँ लिखिए: 2x8=16

(क) पंडित बदरीनारायण चौधरी 'प्रेमघन

(ख) मैथिलीशरण गुप्त की काव्य-भाषा

(ग) पंत का जीवन-दर्शन

(घ) निराला की काव्य संवेदना