MHD-2 · June 2021 · हिन्दी

IGNOU MHD-2 June 2021 Previous Year Question Paper (हिन्दी)

आधुनिक हिंदी काव्य (Modern Hindi Poetry)

Structured previous year question paper for MHD-2, June 2021 session (Hindi medium).

Questions: 9

Verified: 26 Jul 2026

हिन्दी में स्नातकोत्तर उपाधि (एम.ए. हिन्दी)

सत्रांत परीक्षा

जून, 2021

एम.एच.डी.-2 : आधुनिक हिन्दी काव्य

समय : 3 घण्टे अधिकतम अंक : 100

नोट: प्रथम प्रश्न अनिवार्य है / शेष ग्रसनों में से किन्हीं चार के उत्तर

दीजिए /

Q1.निम्नलिखित में से किन्हीं तीन अवतरणों की सप्रसंग व्याख्या कीजिए : 3x12=36

(क) उस रुदनन्‍्ती विरहिणी के रुदन-रस के लेप से, और पाकर ताप उसके प्रिय-विरह विक्षेप से, वर्ण-वर्ण सदैव जिनके हों विभूषण कर्ण के, क्यों न बनते कविजनों के ताम्रपत्र सुवर्ण के ?

(ख) विजन-वन-वह्लरी पर सोती थी सुहाग-भरी - स्नेह-स्वप्न-मग्न - अमल-कोमल-तनु तरुणी - जुही की कली, दृग बन्द किये, शिथिल - पत्राह में, वासन्ती निशा थी; विरह-विधुर-प्रिया-संग छोड़ किसी दूर देश में था पवन जिसे कहते हैं मलयानिल ।

(ग) कभी बासन अधिक घिसने से मुलम्मा छूट जाता है । मगर क्‍या तुम नहीं पहचान पाओगी : तुम्हारे रूप के - तुम हो, निकट हो, इसी जादू के - निजी किस सहज, गहरे बोध से, किस प्यार से मैं कह रहा हूँ - अगर मैं यह कहूँ - बिछली घास हो तुम 'लहलहाती हवा में कलगी छरहरी बाजरे की ?

(घ) वह रहस्यमय व्यक्ति अब तक न पायी गयी मेरी अभिव्यक्ति है, पूर्ण अवस्था वह निज-सम्भावनाओं, निहित प्रभाओं, प्रतिमाओं की मेरे परिपूर्ण का आविर्भाव, हृदय में रिस रहे ज्ञान का तनाव वह, आत्मा की प्रतिमा । (S) उसे मालूम है कि शब्दों के पीछे कितने चेहरे नंगे हो चुके हैं और हत्या अब लोगों की रुचि नहीं - आदत बन चुकी है वह किसी गँवार आदमी की ऊब से पैदा हुई थी और एक पढ़े-लिखे आदमी के साथ शहर में चली गयी ।

Q2.हिन्दी नवजागरण के विकास में भारतेन्दु हरिश्चन्द्र के योगदान की चर्चा कीजिए ।

Q3.निराला के काव्य में स्वच्छन्दतावादी और यथार्थवादी प्रवृत्तियों का विश्लेषण कीजिए ।

Q4.मैथिलीशरण गुप्त के काव्य की मूल संवेदना स्पष्ट कीजिए ।

Q5.“उर्वशी! में व्यक्त दिनकर के विचारों की समीक्षा कीजिए ।

Q6.मुक्तिबोध के काव्य-शिल्प का विवेचन कीजिए ।

Q7.शमशेर की सौन्दर्यानुभूति का विश्लेषण कीजिए ।

Q8.अज्ञेय की काव्य-भाषा और काव्य-शिल्प पर प्रकाश डालिए ।

Q9.“महादेवी वर्मा की प्रतीक योजना अद्वितीय है ।” इस कथन पर विचार कीजिए |