MHD-2 · December 2019 · हिन्दी

IGNOU MHD-2 December 2019 Previous Year Question Paper (हिन्दी)

आधुनिक हिंदी काव्य (Modern Hindi Poetry)

Structured previous year question paper for MHD-2, December 2019 session (Hindi medium).

Questions: 9

Verified: 26 Jul 2026

हिन्दी में स्नातकोत्तर उपाधि (एम.ए. हिन्दी)

1 14 सत्रांत परीक्षा

जा ः दिसम्बर, 2019

एम.एच.डी.-2 : आधुनिक हिन्दी काव्य

समय : 3 घण्टे * अधिकवय अंक : 700

नोट: प्रथम अर अनिवार्य है / शेष ग्रनों में से किन्हीं चार के उत्तर

दीजिए /

Q1.निम्नलिखित में से किन्हीं त्रीन अवतरणों की सप्रसंग व्याख्या कीजिए : 3x12=36

(क) अरी, व्यर्थ है व्यंजनों की बड़ाई, हटा थाल, तू क्‍यों इसे आप लाई ? बही पाक है, जो बिना भूख भावे, बता किन्तु तू ही, उसे कौन खाबे ?

(ख) वह हँसी बहुत कुछ कहती थी, फिर भी अपने में रहती थी, सबकी सुनती थी, सहती थी, देती थी सबके दाँव, ay!

(ग) जो तुम आ जाते एक बार ! कितनी करुणा कितने संदेश पथ में बिछ जाते बन पराग गाता प्राणों का तार तार अनुराग भरा उन्माद राग आँसू लेते वे पद पखार !

(घ) ये सिपाही भी कोई दूसरे हैं पहले जो थे कुछ अदब करते थे मेरा भी और उनका भी अब जो हैं इतने उजड्ड हैं कि मैं सेनाधिपति के लिए चिंतित हूँ । तीसरा रास्ता भी मगर वह मगध अवन्ती कोसल विदर्भ होकर नहीं

Q2.भारतेन्दु की कविताओं की प्रमुख विशेषताएँ बताइए ।

Q3.मैथिलीशरण गुप्त के काव्य-शिल्प पर विचार कीजिए |

Q4.छायावादी काव्य में राष्ट्रीय चेतना की अंतर्धारा की पहचान कीजिए ।

Q5.छायावादी कवि के रूप में सुमित्रानंदन पंत का मूल्यांकन कीजिए ।

Q6.अर्वशी' में दर्शन और काव्य के परस्पर सम्बन्ध का विवेचन कीजिए ।

Q7.“महादेवी वर्मा की बेदना में भारतीय स्त्री का दुःख बोलता है ।” इस कथन पर अपना अभिमत प्रकट कीजिए ।

Q8.रघुवीर सहाय की कविताओं की विशेषताएँ बताइए ।

Q9.श्रीकांत वर्मा की कविताओं में व्यक्त राजनीतिक दृष्टि का आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए ।