MHD-11 · June 2019 · हिन्दी
IGNOU MHD-11 June 2019 Previous Year Question Paper (हिन्दी)
हिंदी कहानी (Hindi Story)
Structured previous year question paper for MHD-11, June 2019 session (Hindi medium).
Questions: 7
Verified: 26 Jul 2026
हिन्दी में स्नातकोत्तर उपाधि (एम .ए. हिन्दी)
सत्रांत परीक्षा
05955 जून, 2019
एम.एच .डी.-11 : हिन्दी कहानी
सम्रय : 2 घण्टे अधिकतम अंक : 50
We: प्रथम प्रश्न अनिवार्य है / शेष में से किन्हीं तीन अश्नों के उत्त
दीजिए /
Q1... निम्नलिखित गद्यांशों में से किन्हीं क्रो की सन्दर्भ-सहित व्याख्या कीजिए : 2x10=20
(क) घर पहुँचकर दो दिन तक बेसुध पड़ा रहा हिरामन । होश में आते ही उसने कान पकड़कर कसम खायी - . थी - अब कभी ऐसी चीज़ों की लदनी नहीं लादेंगे । चोरबाज़ारी का माल ? तोबा, तोबा ! पता नहीं मुनीमजी का क्या हुआ ! भगवांन जाने उसकी सग्गड़ गाड़ी का क्या हुआ ! असली इस्पात लोहे की धुरी थी । दोनों पहिये तो नहीं, एक पहिया एकदम नया . था। गाड़ी में रंगीन डोरियों के फुँदने बड़े जतन से गूँथे
(ख) शकलदीप बाबू कुछ देर तक आँखों को साश्चर्य फैलाकर अपने लड़के को देखते रहे, जैसे किसी आनंददायी रहस्य का उन्होंने अचानक पता लगा लिया हो । फिर वे चुपचाप धीरे-से पीछे हट गए और वहीं खड़े होकर जरा मुस्कराए और फिर दबे पाँव धीरे-धीरे वापस लौटे और अपने कमरे के सामने ओसारे के . किनारे खड़े होकर आसमान को उत्सुकतापूर्वक निहारने लगे।
(ग) गाड़ी जब हावड़ा स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर प्रवेश करती है तो जाने कैसी विचित्र आशंका, विचित्र-से भय से मेरा मन भर जाता है । प्लेटफॉर्म पर खड़े असंख्य नर-नारियों में मैं इरा को ढूँढ़ती हूँ । बह कहीं. दिखाई नहीं देती । नीचे उतरने के बजाय खिड़की में से ही दूर-दूर तक नजरें दौड़ाती हूँ | आखिर एक कुली को बुलाकर, अपना छोटा-सा सूटकेस और बिस्तर उतारने का आदेश दे, मैं नीचे उतर पड़ती हूँ | उस भीड़ को देखकर मेरी दहशत जैसे और बढ़ जाती है । तभी किसी के हाथ के स्पर्श से मैं बुरी तरह चौंक जाती हूँ ।
(घ) मैं सड़क पार कर लेता हूँ । जंगली, बेमहक लेकिन खूबसूरत विदेशी फूलों के नीचे ठहर-सा जाता हूँ कि जो फूल, भीत के पासबाले अहाते की आदमक़द दीवार के ऊपर फैल, सड़क के बाजू पर बाँहें बिछाकर झुक गये हैं । पता नहीं कैसे, किस साहस से व क्यों, उसी अहाते के पास बिजली का ऊँचा खम्भा - जो पाँच-छह दिशाओं में जाने वाली सूनी सड़कों पर तारों की सीधी लकीरें भेज रहा है - मुझे दीखता है और एकाएक ख़याल आता है कि दुमंजिला मकानों पर चढ़ने की एक ऊँची निसैनी उसी से टिकी हुई है । शायद, ऐसे मकानों की लम्ब-तड़ंग भीतों की रचना अभी भी पुराने ढंग से
Q2.“नई कहानी! आन्दोलन में फणीश्वर नाथ रेणु के योगदान को रेखांकित कीजिए ।
Q3.िप्टी कलक्टरी' कहानी का मूल्यांकन कीजिए ।
Q4.“बदबू कहानी का प्रतिपाद्य स्पष्ट कीजिए ।
Q5.“मलबे का मालिक कहानी के प्रमुख चरित्रों पर प्रकाश डालिए ।
Q6.“Stet [...] (this portion is being re-verified) ? कहानी की दीपशिखा आम मध्यवर्गीय परिवारों की स्त्रियों का प्रतिनिधित्व करती है ।” इस कथन की समीक्षा कीजिए ।
Q7.निम्नलिखित में से किन्हीं को पर टिप्पणियाँ लिखिए; 96-10
(क) बायोडाटा' कहानी का कंध्य
(ख) “सिलिया' कहानी में अभिव्यक्त दलित स्त्री चेतना
(ग) सचेतन कहानी
(घ) काशीनाथ सिंह