MED-008 · June 2025 · हिन्दी

IGNOU MED-008 June 2025 Previous Year Question Paper (हिन्दी)

Globalisation and Environment

Structured previous year question paper for MED-008, June 2025 session (Hindi medium).

Max marks: 50 · Questions: 3

Verified: 19 Jul 2026

पर्यावरण और सतत्‌ विकास में स्नातकोत्तर

डिप्लोमा/एम. ए. (राजनीति विज्ञान)

सत्रांत परीक्षा

जून, 2025

एम.ई.डी.-008 : भूमंडलीकरण और पर्यावरण

समय : 2 घण्टे अधिकतम अंक : 50

नोट : सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न के अंक उसके सामने

दिए गए हैं।

Q1.निम्नलिखित में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

(क) प्रौद्योगिकी और व्यापार के माध्यम से भूमंडलीकरण की बदलती प्रकृति की व्याख्या कीजिए।

(ख) 'संधि' और “उपसंधि' में अन्तर कौजिए।

(ग) भारतीय संदर्भ में किसी एक मामले का वर्णन कीजिए जब गैर-सरकारी संगठनों ने सामाजिक-राजनीतिक आंदोलनों के साथ संघर्ष किया।

(घ) पर्यावरण पर भूमंडलीकरण के किन्हीं पाँच प्रभावों का वर्णन कीजिए। (ड) अच्छी पर्यावरणीय प्रौद्योगिकियों कौ किन्हीं पाँच विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

(च) किन्हीं दो उदाहरणों का वर्णन कीजिए जो पर्यावरण की रक्षा में भारतीय न्यायपालिका की भूमिका को प्रदर्शित करते हैं।

Q2.निम्नलिखित में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

(क) भारत में पाँच भूकंप संवेदनशील क्षेत्रों का वर्णन कीजिए।

(ख) युद्ध के समय के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष प्रभावों के बीच अंतर करते हुए दोनों के लिए उदाहरण दीजिए।

(ग) अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरणीय कानून के किन्हीं दो सिद्धान्तों का वर्णन कीजिए।

(घ) दक्षिण एशिया की किन्हीं पाँच पर्यावरण संबंधी चिंताओं पर संक्षेप में चर्चा कीजिए ।

(छ) पर्यावरण की “वहन क्षमता' क्या है ? कैसे अरक्षणीय (प75प४1४901०) विकास प्रक्रियाएँ पर्यावरण को अवक्रमित (१०४/४१०) करती हैं ?

Q3.निम्नलिखित में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

(क) दो प्रकार के पर्यावरणीय मानक क्या हैं ? विभिन्‍न देशों में पर्यावरणीय मानक कैसे भिन्न होते हैं, इसकी व्याख्या कीजिए।

(ख) 1992 का पृथ्वी शिखर सम्मेलन पर्यावरण को अन्तर्राष्ट्रीय कार्यसूची पर मजबूती से रखने में मील का पत्थर कैसे साबित हुआ है, समझाइए।

(ग) चिपको आन्दोलन कया है ? इस आंदोलन के प्रमुख राजनीतिक लाभ क्या थे ?

(घ) शिक्षा के माध्यम से अमर्त्य सेन की मानव संसाधन विकास की अवधारणा पर संक्षेप में चर्चा कीजिए । (ड) जैव-विविधता के बचाव और संरक्षण से संबंधित किन्हीं पाँच बहुपक्षीय समझौतों का उल्लेख कीजिए।