BGGET-141 · June 2025 · हिन्दी
IGNOU BGGET-141 June 2025 Previous Year Question Paper (हिन्दी)
GEOGRAPHY OF INDIA
Structured previous year question paper for BGGET-141, June 2025 session (Hindi medium).
Max marks: 100 · Questions: 7
Verified: 10 Aug 2026
विज्ञान स्नातक (सामान्य) (सी.बी.सी.एस.)
सत्रांत परीक्षा
जून, 2025
बी.जी.जी.ई.टी.-141 : भारत का भूगोल
समय :3 घण्टे अधिकतम अंक ; 100
नोट : सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न के अंक उसके
सामने इंगित हैं।
नोट : प्रश्न संख्या 1-5 तक प्रत्येक का लगभग 500 शब्दों में
उत्तर दीजिए। 5x10=50
Q1.भारत के विशाल मैदानों के प्रादेशिक विभाजन की पहचान कीजिए और उनके भौगोलिक लक्षणों पर विस्तार से चर्चा कीजिए। नदी द्रोणी को परिभाषित कीजिए। भारत की प्रमुख नदी द्रोणियों के बारे में विस्तार से लिखिए।
Q2.भूमि निम्नीकरण क्या है ? भूमि निम्नीकरण के किन्हीं दो घटकों का उपयुक्त उदाहरण सहित विस्तार से वर्णन कीजिए। भारत में भूजल संसाधनों के वितरण प्रतिरूप का वर्णन 'कीजिए। जल के पाँच महत्वपूर्ण उपयोगों की चर्चा कीजिए।
Q3.भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि के महत्व पर विस्तारपूर्वक लिखिए। नवीन विकासात्मक कार्यक्रमों के संदर्भ में भारत के औद्योगिक क्षेत्र में हुए विकासों पर चर्चा कीजिए।
Q4.1901 से लेकर 2011 तक भारत में जनसंख्या वृद्धि की प्रवृत्तियों की मुख्य विशेषताओं पर चर्चा कीजिए । बस्ती/अधिवास क्या है ? आकार एवं आवास घनत्व के आधार पर बस्तियों/अधिवासों के प्रकारों को वर्गीकृत करके व्याख्या कीजिए।
Q5.भारत के सामाजिक-सांस्कृतिक क्षेत्रों की पहचान करने में बेंदापुदी सुब्बाराव द्वारा किए योगदान पर विस्तारपूर्वक लिखिए। अशोक मित्रा द्वारा तैयार की गई भारत की आर्थिक प्रादेशीकरण योजना का विस्तार से वर्णन कीजिए।
Q6.निम्नलिखित में से किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर लगभग 250 शब्दों (प्रत्येक) में दीजिए : 5x6=30
(क) भारत में आर्द्र मौसम एवं निवर्तनी मानसून के मौसम के बीच प्रमुख अंतर क्या हैं ?
(ख) मृदा क्या है ? काली मृदा एवं लैटेराइट मृदा की दो महत्वपूर्ण विशेषताओं का संक्षेप में वर्णन कीजिए।
(ग) भारत से दो उपयुक्त उदाहरणों के साथ “वनारोपण या वनीकरण ' की संकल्पना की व्याख्या कीजिए ।
(घ) नवीकरणीय ऊर्जा गैर-नवीकरणीय ऊर्जा से किस प्रकार भिन्न है ? एक नवीकरणीय एवं एक गैर-नवीकरणीय ऊर्जा संसाधन पर संक्षेप में चर्चा कीजिए। (ड) परिवहन क्या है ? भारत में परिवहन जालतंत्र को प्रभावित करने वाले कारकों का वर्णन कीजिए।
(च) आकार के आधार पर जनसंख्या पिरामिड के तीन प्रकारों की व्याख्या कीजिए।
(छ) स्पेट एवं लियरमथ द्वारा प्रस्तुत की गई भारत की “तीन विवर्तनिक विभाजन ' की व्याख्या कीजिए।
Q7.निम्नलिखित में से किन्हीं पाँच पर लगभग 150-150 शब्दों में संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिए : 5x4=20
(क) भारत के प्रमुख सूखाग्रस्त क्षेत्र
(ख) खनिज संसाधनों का संरक्षण
(ग) परमाणु ऊर्जा
(घ) पश्चिमी समर्पित भार यातायात मार्ग (=) नगरीय समूहन
(च) प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण में विकल्प बनाम विकल्प की अनिवार्यता
(छ) भारत में हरित क्रांति के सकारात्मक प्रभाव