BCHS-183 · December 2025 · हिन्दी
IGNOU BCHS-183 December 2025 Previous Year Question Paper (हिन्दी)
Laboratory Management Skills
Structured previous year question paper for BCHS-183, December 2025 session (Hindi medium).
Max marks: 50 · Questions: 7
Verified: 29 Jul 2026
विज्ञान स्नातक (सामान्य) /विज्ञान स्नातक
(बहुविषयक) (बी.एस.-सी.जी./बी.एस. -सी.एम.)
सत्रांत परीक्षा
दिसम्बर, 2025
बी.सी.एच.एस.-183 : प्रयोगशाला प्रबंधन कौशल
समय : 2 घण्टे अधिकतम अंक : 50
नोट: किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर दीजिए। सभी प्रश्नों के अंक
समान हैं।
Q1.(क) प्रयोगशाला में प्रयोगशालाकर्मी के रूप में कार्य करने पर अपनाने वाले अपने किन्हीं पाँच दृष्टिकोणों की रूपरेखा दीजिए। 5
(ख) प्रयोगशाला के लिए वातायन अत्यन्त आवश्यक क्यों है ? वातायन प्रदान करने के लिए किन्हीं चार तरीकों की सूची बनाइए।
Q2.(क) प्रयोगशाला में भण्डारगृह की व्यवस्था के लिए पर्यावरणीय पहलुओं पर चर्चा कीजिए। 5
(ख) संचार के तरीकों की सूची बनाइए। संचार के किसी एक तरीके की संक्षेप में व्याख्या कीजिए।
Q3.(क) प्रयोगशाला में विभिन्न प्रकार के अपशिष्टों के निपटान का संक्षेप में वर्णन कीजिए। 5
(ख) प्रयोगशाला के वे विभिन्न घटक कौन-से हैं जिनका रिकॉर्ड रखना आवश्यक होता है ? रिकॉर्ड रखने के लिए बिन कार्ड के इस्तेमाल की संक्षेप में व्याख्या कीजिए।
Q4.(क) प्रयोगशाला में वैज्ञानिक सूचना प्राप्त करने के विभिन्न स्रोतों का विवरण दीजिए। 5
(ख) कम्प्यूटर के इस्तेमाल के लिए किन्हीं दो प्रकार के एप्लीकेशन सॉफ्टवेयरों का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
Q5.(क) प्रयोगशाला में आग लगने की घटना के संदर्भ में अग्नि त्रिभुज से आपका क्या तात्पर्य है ? चित्र की सहायता से अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए। 5
(ख) भू-क्षरण का क्या कारण है ? रेखांकित आरेख द्वारा भू-क्षरण परिपथ विच्छेदक (ई. एल. सी. बी.) के कार्य की व्याख्या कीजिए।
Q6.(क) लाल और पीले रंगों द्वारा वर्णित संकटमय सामग्रियों के बीच अन्तर स्पष्ट कौजिए। किसी भी रसायन के लेबिल में क्या-क्या जानकारी होनी चाहिए ? 5
(ख) किसी प्रयोगशाला में कार्य करने के लिए किन्हीं पाँच आचार संहिता की सूची बनाइए।
Q7.(क) प्रयोगशाला में किसी दुर्घटना की रिपोर्टिंग के किन्हीं पाँच प्रमुख प्रक्रियात्मक चरणों की सूची बनाइए। 5
(ख) पशु मॉडल का उपयोग करके प्रयोगों से जुड़े किन्हीं पाँच पर्यवेक्षण नियमों की संक्षिप्त विवेचना कीजिए।