BCOG-171 · June 2025 · हिन्दी

IGNOU BCOG-171 June 2025 Previous Year Question Paper (हिन्दी)

Principles Of Micro Economics

Structured previous year question paper for BCOG-171, June 2025 session (Hindi medium).

Max marks: 100 · Questions: 9

Verified: 29 Jul 2026

वाणिज्य में स्नातक (सामान्य)

सत्रांत परीक्षा

जून, 2025

बी.सी.ओ.जी.-171 : व्यष्टि अर्थशास्त्र के सिद्धान्त

समय :3 घण्टे अधिकतम अंक ; 100

we:

(i) कोई पाँच प्रश्न कीजिए।

(४) सभी प्रश्नों के अंक समान हैं।

Q1.(क) “उत्पादन के कारक' से आप क्या समझते हैं ? चारों मुख्य कारकों को स्पष्ट कीजिए। 4+6

(ख) बाजार में किसी वस्तु की माँग को निर्धारित करने वाले तत्वों की व्याख्या कीजिए ।

Q2.माँग की कीमत लोच, माँग की आय लोच एवं माँग की आड़ी लोच की अवधारणा को विस्तार से समझाइए। उचित उदाहरण दीजिए।

Q3.तटस्थता वक्र की सहायता से एक उपभोक्ता द्वारा साम्य स्थिति को प्राप्त करने का विस्तार से वर्ण कीजिए।.._

Q4.(क) श्रम के लिए पूँजी की प्रतिस्थापन सीमान्त दर को परिभाषित कीजिए। अपने उत्तर को चित्र द्वारा समझाइये। 10

(ख) बाजार क्‍या है ? किसी वस्तु के बाजार सन्तुलन की सचित्र व्याख्या कीजिए।

Q5.(क) एक एकाधिकारी द्वारा लिये जाने वाले मूल्य को सरकार द्वारा नियंत्रित करने का प्रयास कैसे किया जा सकता है, सचित्र व्याख्या कीजिए। 10

(ख) सीमान्त उत्पाद का मूल्य उत्पादन के तत्वों की माँग को कैसे निर्धारित करता है, स्पष्ट कीजिए।

Q6.पूर्णतया लोचदार, पूर्णतया बेलोचदार, इकाई लोचदार, बेलोचदार और लोचदार आपूर्ति वक्र में चित्र की सहायता से अन्तर कीजिए।

Q7.उचित उदाहरण एवं रेखाचित्र की सहायता से परिवर्ती अनुपातों के नियम का वर्णन कीजिए।

Q8.(क) मूल्य निर्धारित करते समय सरकार द्वारा हस्तक्षेप करने के विभिन्‍न साधनों को बताइए। 10

(ख) स्पष्ट कीजिए कि अर्थव्यवस्था की केन्द्रीय समस्याएँ एवं उनका समाधान किस प्रकार आपस में परस्पर संबंधित हैं।

Q9.निम्नलिखित में से किन्हीं दो पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिए :

(क) रिकार्डो के लगान का सिद्धान्त

(ख) “आपूर्ति में विस्तार' एवं ' आपूर्ति में वृद्धि' में अन्तर

(ग) पूर्ण लागत मूल्य निर्धारण

(घ) अल्पाधिकार (=) कृषि बाज़ार में मूल्य निर्धारण