BCOC-137 · June 2022 · हिन्दी

IGNOU BCOC-137 June 2022 Previous Year Question Paper (हिन्दी)

Corporate Accounting

Structured previous year question paper for BCOC-137, June 2022 session (Hindi medium).

Max marks: 100 · Questions: 10

Verified: 29 Jul 2026

बी.सी.ओ.सी.-137

वाणिज्य में स्नातक

सत्रांत परीक्षा

जून, 2022

बी.सी.ओ.सी.-137 : निगमित लेखांकन

समय : 3 घण्टे अधिकतम अंक : 100

नोट: किन्हीं पाँच ग्र॒श्नों के उत्तर दीजिए | yer WT के अंक

समान हैं /

Q1.एक्स लिमिटेड ने ₹ 10 प्रत्येक के 40,000 समता अंशों को ₹ 2 प्रति अंश के प्रीमियम पर निर्गमित किया, इन पर निम्न प्रकार राशियाँ देय हैं : आवेदन पर ₹ 4 प्रति अंश, आबंटन पर ₹ 5 प्रति अंश (प्रीमियम सहित) व याचना पर ₹ 3 प्रति अंश ।

Q2.000 अंशों के लिए आवेदन प्राप्त हुए | 48,000 अंशों के लिए आवेदकों में आनुपातिक आधार पर आबंटन किया गया । शेष आवेदन अस्वीकृत कर दिए गए । आवेदन के आधिक्य की राशि आबंटन पर देय राशियों के भुगतान के लिए प्रयोग की गई । श्री मनोज ने जिसको 1,500 अंश आबंटित किए गए थे, आबंटन एवं याचना की राशि का भुगतान नहीं कर सका और श्री हुसैन ने, जिसे 2,000 अंश आबंटित किए गए थे, याचना की राशि का भुगतान नहीं कर सका । इन सभी अंशों का हरण कर लिया गया एवं इन्हें ₹ 8 प्रति अंश की दर से पूर्णदत्त के रूप में श्री बैनर्जी को पुन:निर्गमित कर दिया गया । कम्पनी की पुस्तकों में जर्नल प्रविष्टियाँ कीजिए एवं बैलेंस शीट तैयार कीजिए ।

Q3.(क) अंशों को वापस खरीदने के उद्देश्यों की व्याख्या कीजिए |

(ख) एक कम्पनी की विभिन्न विशेषताओं की विवेचना कीजिए |

Q4.(क) कम्पनी अधिनियम के अनुसार एक कम्पनी के लाभ-हानि खाते का प्रारूप तैयार कीजिए |

(ख) निधि प्रवाह विवरण एवं रोकड़ प्रवाह विवरण में अंतर स्पष्ट कीजिए ।

Q5.निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिए : 10+10

(क) आंतरिक पुनर्निर्माण

(ख) हितों के एकीकरण की विधि के अंतर्गत बैलेंस शीट तैयार करने की प्रक्रिया

Q6.ख्याति के मूल्यांकन से आपका क्‍या अभिप्राय है ? इसकी विशेषताओं का उल्लेख कीजिए एवं ख्याति के मूल्यांकन की आवश्यकता की विवेचना कीजिए । (4+6+70)

Q7.(क) नियंत्रक कम्पनियों से आपका क्‍या अभिप्राय है ? इसके विभिन्न प्रकारों की व्याख्या कीजिए ।

(ख) गैर-बैंकिंग कम्पनियों की बैलेंस शीट के प्रारूप की विवेचना कीजिए ।

Q8.गैर-निष्पादनशील परिसम्पत्तियों से क्‍या अभिप्राय है ? गैर-निष्पादनशील परिसंपत्तियों के बढ़ने के पीछे मुख्य कारण कौन-से हैं ? व्याख्या कीजिए ।

Q9.निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिए : 10+10

(क) भारतीय व्यापारिक बैंकों का ढाँचा

(ख) व्यापारिक बैंकों की दशा में विनिवेश से संबंधित नियम

Q10.बैंकिंग कम्पनियों की दशा में बैलेंस शीट तैयार करने में शामिल होने वाले विभिन्न सोपानों की व्याख्या कीजिए ।