BHDC-105 · December 2023 · हिन्दी

IGNOU BHDC-105 December 2023 Previous Year Question Paper (हिन्दी)

BHDC-105

Structured previous year question paper for BHDC-105, December 2023 session (Hindi medium).

Questions: 10

Verified: 10 Aug 2026

मुद्रित पृष्ठों की संख्या : 5 BHDC-105

सत्रांत परीक्षा

दिसम्बर, 2023

बी.एच.डी.सी.-105 : छायावादोत्तर हिन्दी कविता

समय : 3 घण्टे अधिकतम अंक ; 100

नोट : कुल पाँच प्रश्नों को उत्तर दीजिए। पहला प्रश्न

अनिवार्य है।

Q1.निम्नलिखित काव्यांशों में से किन्हीं तीन की संदर्भ सहित व्याख्या कीजिए : 3x12=36

(क) घन-गरजे बन्दी सागर को लख कातर क्षत-विक्षत लख हिमगिरि अंतर क्षिति की छाती को लख जर्जर एक शोध से देख नाश का ताण्डव बर्बर एक बोध से घन गरजे जन गरजे।

(ख)उन पुष्करावर्त मेघों का साथी बनकर उड़ने वाले कालिदास सच-सच बतलाना पर पीड़ा से पूर-पूर हो थक-थककर औ' चूर-चूर हो अमल-धवल गिरि के शिखरों पर प्रियवर, तुम कब तक सोए थे ? रोया यक्ष कि तुम रोये थे ?

(ग) सच पूछो, तो शर में ही बसती है दीप्ति विनय की, सन्धि-वचन सम्पूज्य उसी का, जिसमें शक्ति विजय की। सहनशीलता, क्षमा, दया को तभी पूजता जग है, बल का दर्प चमकता उसके पीछे जब जगमग है।

(घ) यह गीत सुबह का है, गा कर देखें, यह गीत गजब का है, ढा कर देखें, यह गीत जरा सूने में लिखा था, यह गीत वहाँ पूने में लिखा था। यह गीत पहाड़ी पर चढ़ जाता हे यह गीत बढ़ाए से बढ़ जाता है यह गीत भूख और प्यास भगाता है जी, यह मसान में भूख जगाता है, यह गीत भुवाली की है हवा हुजूर यह गीत तपेदिक की है दवा हुजूर। (ड) फिर उस मद्धिम रोशनी में आँखें डाले हुए वे रात भर खड़े रहते हैं पानी के सामने पानी की तरफ पानी के खिलाफ सिर्फ उनके अंदर अरार की तरह हर बार कुछ टूटता है हर बार पानी में कुछ गिरता है

Q2.हिन्दी कविता के इतिहास में प्रगतिवाद का क्‍या महत्व है ? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।

Q3.नयी कविता की प्रमुख प्रवृत्तियों पर प्रकाश डालिए।

Q4.समकालीन कविता के स्वरूप की विवेचना कीजिए।

Q5.माखनलाल चतुर्वेदी का परिचय देते हुए उनके काव्य का मूल्यांकन प्रस्तुत कीजिए।

Q6.भवानी प्रसाद मिश्र की काव्य-संवेदना पर प्रकाश डालिए॥

Q7.सर्वेश्वर दयाल सक्सेना के अभिव्यंजना शिल्प को सोदाहरण रेखांकित कीजिए।

Q8.रघुवीर सहाय की राजनीतिक और स्त्री दृष्टि पर अपने विचार प्रस्तुत कीजिए।

Q9.हिन्दी कविता में अज्ञेय के महत्व की चर्चा कीजिए।

Q10.केदारनाथ सिंह की कविता “बाघ” का विश्लेषण कीजिए।