BESC-134 · December 2025 · हिन्दी

IGNOU BESC-134 December 2025 Previous Year Question Paper (हिन्दी)

EDUCATION AS A PRACTICE

Structured previous year question paper for BESC-134, December 2025 session (Hindi medium).

Max marks: 100 · Questions: 15 · Sections: 3

Verified: 10 Aug 2026

कला स्नातक (सामान्य) शिक्षा

सत्रांत परीक्षा

दिसम्बर, 2025

बी.ई.एस.सी.-134 : अभ्यास के रूप में शिक्षा

समय : 3 घण्टे अधिकतम अंक : 100

नोट :; प्रत्येक खण्ड में दिए गए निर्देशानुसार प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

खण्ड--अ

नोट: इस खण्ड से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर (प्रत्येक लगभग

500 शब्दों में) दीजिए। 2220-40

Q1.शैक्षिक संव्यवहारों के सुधार के लिए अनुसन्धानों की आवश्यकता की परिचर्चा कीजिए। शैक्षिक संव्यवहारों के सुधार के लिए वृत्त अध्ययनों (केस अध्ययनों) के परिणाम किस प्रकार सुसंगत हैं, व्याख्या कीजिए। उपयुक्त उदाहरण दीजिए।

Q2.सतत्‌ एवं असतत्‌ आँकड़ों (कन्टीन्यूअस एण्ड डिस्क्रीट डेटा) का कया अर्थ है ? आवृत्ति/बारम्बारता वितरण तालिका के विकास में शामिल सोपानों (स्टेप्स) की परिचर्चा कीजिए। उपयुक्त उदाहरण दीजिए।

Q3.सकारात्मक एवं नकारात्मक सहसम्बन्ध से आप क्‍या समझते हैं ? कोटि क्रम विधि (रैन्क ऑर्डर मेथड) में 10 विद्यार्थियों के अंकों के सहसम्बन्ध की गणना कीजिए : गणित में अंक विज्ञान में अंक

Q4.“समावेशी शिक्षा' की अवधारणा की व्याख्या कीजिए। समावेशी शिक्षा प्रदान करने के अवरोधों का वर्णन कीजिए। उपयुक्त उदाहरण दीजिए।

खण्ड-ब

नोट: इस खण्ड से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर (प्रत्येक लगभग

250 शब्दों में) दीजिए। 4212-48

Q5.नाली-काली परियोजना क्‍या है ? यह किस तरह एक नवाचारी परियोजना थी ?

Q6.“शिक्षा लोकनीति/जननीति (पब्लिक पॉलिसी) का एक मूल क्षेत्र (एरिया) है।” व्याख्या कीजिए। शैक्षिक नीतियों के नियोजन एवं क्रियान्वयन में अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं का वर्णन कीजिए।

Q7.कक्षाकक्ष स्थितियों पर अनुसन्धान के लिए अध्ययन किये जाने वाले महत्वपूर्ण चर कौन-से हैं ? व्याख्या कीजिए ।

Q8.क्रियात्मक अनुसन्धान के उपागमों का उपयुक्त उदाहरणों द्वारा वर्णन कीजिए।

Q9.साक्षात्कार के प्रकारों, लाभों एवं सीमाओं की व्याख्या कीजिए और एक साक्षात्कार संचालित करने के सोपानों की परिचर्चा कौजिए।

Q10.मात्रात्मक एवं गुणात्मक आँकड़ों में अन्तर स्पष्ट कीजिए। गुणात्मक आँकड़ों का विश्लेषण किस प्रकार किया जा सकता है, व्याख्या कीजिए।

Q11.अनुसन्धान में सम्बन्धित साहित्य के सर्वेक्षण की आवश्यकता क्यों है ? सम्बन्धित साहित्य के सर्वेक्षण के लिए विविध स्रोत/साधन कौन-से हैं ?

खण्ड-स

नोट: इस खण्ड से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर (प्रत्येक लगभग

125 शब्दों में) दीजिए। 2x6=12

Q12.शैक्षिक नवाचारों से आप क्या समझते हैं ?

Q13.माध्य (मीन), माध्यिका (मीडियन) और बहुलक (मोड) में अन्तर लिखिए।

Q14.कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (के. जी. बी. वी.) का महत्व लिखिए।

Q15.पारम्परिक अनुसन्धान एवं क्रियात्मक अनुसन्धान में अन्तर स्पष्ट कीजिए ।